प्रयागराज में कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध दशा में मौत, पार्क में टहलने गए थे...मिली लाश
प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनकी लाश ...और पढ़ें

प्रयागराज के कर्नलगंज में कोचिंग संचालक के भाई की पार्क में लाश मिली।
HighLights
बहन कोचिंग का संचालन करती है, सौरभ करते थे देखरेख
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के डायमंड जुबली हॉस्टल के पास रहते थे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह पार्क में टहलने गए थे, वहीं उनकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
तिकोनिया पार्क में मिला शव
बताया गया है कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के डायमंड जुबली हॉस्टल के पास रहने वाले 45 वर्षीय सौरभ शुक्ला की बहन कोचिंग चलाती हैं। इसी कोचिंग का सौरभ देखरेख करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को घर के पास स्थित तिकोनिया पार्क में टहलने गए थे। इसके बाद संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बाग में सौरभ का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। सौरभ की मौत से परिवार में मातम छाया है।
