विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CMP डिग्री कॉलेज में UG प्रवेश की मेरिट जारी, 11 सितंबर को काउंसिलिंग; अभ्यर्थी यहां देखें नंबर

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

सीएमपी डिग्री कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। ...और पढ़ें

सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज की फाइल फोटो।

सीएमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज की फाइल फोटो।

HighLights

  1. बीए में सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए पात्र गया 

  2. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अगली काउंसिलिंग की मेरिट जारी कर दी गई है। काउंसिलिंग 11 सितंबर को होगी। बीए में प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए पात्र माना गया है।

बीएससी गणित में सामान्य वर्ग का कटआफ 195 अंक या अधिक, ईडब्ल्यूएस की 130 या अधिक और ओबीसी की 170 या अधिक रखी गई है। एससी और एसटी वर्ग के लिए सभी अभ्यर्थियों को पात्र बताया गया है।

बीकाम में सामान्य वर्ग की कटआफ 215, ईडब्ल्यूएस की 183 और ओबीसी की 198 अंक या अधिक है। एससी और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। बीसीए में सामान्य वर्ग की मेरिट 270, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी की 250 अंक या अधिक निर्धारित की गई है।

बीएससी जीवविज्ञान में ईडब्ल्यूएस के लिए 205 और ओबीसी के लिए 209 अंक या अधिक की मेरिट जारी की गई है। एससी और एसटी वर्ग के लिए सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। बीए-एलएलबी में सामान्य वर्ग का कटआफ 448, ईडब्ल्यूएस की 395 और ओबीसी की 350 अंक या अधिक है। वहीं बीसीए एवं एमसीए (डाटा साइंस) में सामान्य वर्ग के लिए 220, ईडब्ल्यूएस के लिए 160 तथा ओबीसी के लिए 195 अंक या अधिक की मेरिट निर्धारित किया गया है।