विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Winter Flight Schedule : शीतकालीन समय सारणी लागू, प्रयागराज को इस बार भी नए शहर को सीधी उड़ान सेवा नहीं मिली

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 08:43 PM (IST)

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शीतकालीन उड़ान समय सारणी लागू हो गई है, लेकिन इस बार भी शहर को किसी नए गंतव्य ...और पढ़ें

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शीतकालीन समय सारणी लागू हो गई है।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शीतकालीन समय सारणी लागू हो गई है।

HighLights

  1. 26 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा शेड्यूल, पहले दिन 14 उड़ानों से पहुंचे 2124 यात्री

  2. वाराणसी एयर शो की वजह से रविवार को 15 से 45 मिनट तक थमी रही विमानों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Winter Flight Schedule नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नई शीतकालीन समय सारणी (विंटर शेड्यूल) रविवार 25 अक्तूबर से प्रयागराज एयरपोर्ट पर विधिवत प्रभावी हो गई। यह नई व्यवस्था अगले वर्ष 26 मार्च तक लागू रहेगी। नई सारणी के पहले ही दिन संगम नगरी के हवाई यात्रियों को मिली-जुली स्थिति का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां समय में बदलाव के साथ संचालन शुरू हुआ, वहीं वाराणसी में आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो के कारण हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) पर दबाव बढ़ गया।

विमान 15 से 45 मिनट के विलंब से संचालित हुए

इस व्यस्तता की वजह से प्रयागराज आने और यहां से रवाना होने वाले विमान 15 से 45 मिनट के विलंब से संचालित हुए। विलंब के बावजूद नए शेड्यूल के प्रथम दिन कुल 14 उड़ानों के जरिए 2,124 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। दिन का संचालन सुबह करीब 10 बजे एलाइंस एयर के आगमन के साथ गति पकड़ सका।

नए शेड्यूल से प्रयागराज के लोगों में निराशा

Winter Flight Schedule विमानों के शीतकालीन शेड्यूल ने शहरवासियों को खासा निराश किया है। प्रयागराज को इस बार भी किसी नए शहर के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं मिल सकी। सबसे बड़ा झटका वीकेंड पर सफर करने वालों को लगा है, क्योंकि नए रोस्टर के तहत शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से एक भी कमर्शियल फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। शनिवार को पूरी तरह ‘नो-फ्लाई डे’ घोषित किए जाने से दिल्ली-मुंबई जाने वाले नौकरीपेशा व व्यापारियों का गणित बिगड़ गया है। प्रमुख रूटों पर भी फेरे घटा दिए गए हैं।

प्रयागराज एयरपोर्ट: विमानों की नई समय सारणी (25 अक्तूबर से 26 मार्च)

एयरलाइन - रूट (कहां से कहां तक) - प्रस्थान - आगमन समय - संचालन के दिन

अकासा एयर

मुंबई से प्रयागराज - सुबह (08:15 – 10:30 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन 
प्रयागराज से मुंबई - सुबह (11:10 – दोपहर 01:35 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन 
इंडिगो - दिल्ली से प्रयागराज (दोपहर 02:00 – 03:20 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन 
प्रयागराज से दिल्ली - (शाम 04:00 – 05:40 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन
मुंबई से प्रयागराज - (दोपहर 12:35 – 02:40 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन
प्रयागराज से मुंबई - (दोपहर 03:15 – शाम 05:45 बजे) - शनिवार छोड़कर प्रतिदिन
बंगलूरू से प्रयागराज - (सुबह 11:45 – दोपहर 02:20 बजे) - सोम, मंगल, गुरु, रविवार 
प्रयागराज से बंगलूरू - (दोपहर 02:50 – शाम 05:25 बजे) - सोम, मंगल, गुरु, रविवार
हैदराबाद से प्रयागराज - (सुबह 10:20 - दोपहर 12:20 बजे) - मंगल, गुरु, रविवार 
प्रयागराज से हैदराबाद - (दोपहर 12:55 दोपहर 03:05 बजे) - मंगल, गुरु, रविवार 
भुवनेश्वर से प्रयागराज - (दोपहर 01:15 – 03:15 बजे) - सोम, शुक्र, रविवार 
प्रयागराज से भुवनेश्वर - (दोपहर 03:40 – शाम 05:30 बजे) - सोम, शुक्र, रविवार 
एलाइंस एयर - दिल्ली से प्रयागराज (सुबह 08:00 – 09:50 बजे) - केवल रविवार 
प्रयागराज से बिलासपुर - (सुबह 10:15 – 11:35 बजे) - केवल रविवार
बिलासपुर से प्रयागराज - (सुबह 11:00 – दोपहर 12:15 बजे) - केवल शुक्रवार
प्रयागराज से दिल्ली - (दोपहर 12:40 – दोपहर 02:30 बजे) - केवल शुक्रवार।