विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी टंकी पर चढ़ने वाली महिला के पति व देवर पर केस, वकील से 10 लाख मांगी रंगदारी; नहीं देने पर किया बदनाम

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 09 May 2026 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2026 06:12 PM (IST)

प्रयागराज के फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला के पति मो. आलम और नूर आलम समेत कई ...और पढ़ें

प्रयागराज में अधिवक्ता ने 10 लाख रुपये मांगने व धमकाने आदि मामले में आरोपितों पर केस दर्ज कराया है।

प्रयागराज में अधिवक्ता ने 10 लाख रुपये मांगने व धमकाने आदि मामले में आरोपितों पर केस दर्ज कराया है।

HighLights

  1. प्रयागराज के फाफामऊ में पानी टंकी पर पिछले दिनों चढ़ी थी महिला

  2. शहर के राजापुर मुहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के राजापुर क्षेत्र में रहने वाले एक वकील से 10 लाख की रंगदारी मांगने, नहीं देने पर बदनाम करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने पानी टंकी पर चढ़ने वाली पल्लवी सिंह के पति मोहम्मद आलम और उसके देवर नूर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अपराधी है, जेल की सजा काटी है

भुक्तभोगी का आरोप है कि वह कुछ समय पहले पल्लवी सिंह नामक युवती का मुकदमा देख रहा था, जिसके पति मो. आलम से विवाद होने के कारण उत्पन्न हुआ। उसका भाई नूर आलम एक अपराधी है और डेढ़ साल कौशांबी में जेल काटकर आया है। वह संगठित गिरोह के साथ मिलकर दबंगई कर रहा है।

मुकदमा छोड़ने को धमकी मिली थी

बताया कि पूर्व में पल्लवी सिंह का अधिवक्ता था, जिन्हें कई बार मों. आलम व नूर आलम की तरफ से मुकदमा छोड़ने के लिये धमकाया गया। 10 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर फर्जी एआई से फोटो बनवाकर बदनाम करने की धमकी दी।

कई इंस्टाग्राम आइडी से बदनाम किया

आरोप के अनुसार इसके बाद फर्जी फोटो बनाई और आयुष, प्रयागराजवाला, सुमित नामक कई इंस्टाग्राम आइडी से बदनाम किया। नूर आलम और आलम से संपर्क किया तो रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई। यह भी आरोप है कि नूर आलम समेत अन्य लोग साजिश के तहत काम करते हैं। दोनों भाई एक पेशेवर अपराधी है और पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके गिरोह के सदस्य व रिश्तेदार हैं। दोनों भाईयों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्या बोली कैंट पुलिस?

कैंट पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आलम और नूर आलम के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपित कुछ दिन पहले फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला के पति व देवर हैं।