विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 107 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 300 सड़कें, विस्तारित क्षेत्रों के लोगों का आसान होगा आवागमन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 18 Jul 2026 12:19 PM (IST)

प्रयागराज के विस्तारित क्षेत्रों में 107 करोड़ रुपये की लागत से 300 नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे लोगों का आवागमन ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम विस्तारित इलाकों में 300 सड़कें बनवाएगा।

प्रयागराज नगर निगम विस्तारित इलाकों में 300 सड़कें बनवाएगा।

HighLights

  1. ग्रामीण से शहर में शामिल हुए क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं होंगी दूर 

  2. नगर निगम 100 से 120 किलोमीटर दूरी तक बनवाएगा सड़क

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ग्रामीण से नगर निगम के क्षेत्र में शामिल इलाकों के लोगों की परेशानी दूर होने वाली है। विस्तारित क्षेत्रों में गृहकर जमा करने के लिए पिछले वर्ष से निगम बिल भेजा जा रहा है। ज्यादातर स्थानों पर सड़क, नाली, बिजली और पानी का व्यापक प्रबंध नहीं है। इस कारण क्षेत्रीय पार्षद और भवन स्वामियों की ओर से सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बार गृहकर लगाने की बात कर रह हैं।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत बनेंगी सड़कें 

जन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विस्तारित क्षेत्र में 300 से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 107 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। नगर निगम की ओर से विस्तारित क्षेत्रों में पैकेज के अनुसार कार्य योजना बनाई गई है। जलभराव से बचाने के लिए नाली का भी निर्माण किया जाएगा।

सड़कों की आरसीसी और इंटरलॉकिंग होगी 

तीन मीटर से अधिक चौड़ी सड़क को आरसीसी किया जाएगा। उससे कम चौड़ी सड़क पर इंटरलाकिंग बिछाई जाएगी। बारिश के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करके सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 300 सड़कों की दूरी 100 से 120 किलोमीटर तक होगी। जल निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाई जाएगी, जिसकी दूरी 300 किलोमीटर के आसपास रहेगी।

नगर निगम की ओर से विस्तारित क्षेत्र में 300 से अधिक सड़कों का निर्माण जल्द कराया जाएगा। जल निकासी के लिए नाली भी बनाई जाएगी। बारिश के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एक-एक वार्ड में 12 से 15 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
- दिनेश चंद्र सचान, मुख्य अभियंता नगर निगम।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : ट्रेन दुर्घटनाओं के बाद सिर्फ सजा नहीं, हादसे की असली वजह भी तलाशी जाएगी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म की सौगात, छह साल बाद यह आकार लेने लगा; समतलीकरण का कार्य शुरू