विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PET परीक्षा के लिए कानपुर, बलिया और झांसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम-टेबल

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:24 AM (IST)

रेलवे ने पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की समय सारिणी जारी की है। ये ट्रेनें बलिया-कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज-झांसी और कानपुर-मथुरा के बीच चलेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की।

  2. बलिया-कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज-झांसी के बीच चलेंगी ये ट्रेनें।

  3. अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु रूट और समय सारिणी जारी की गई।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। बलिया और कानपुर सेंट्रल के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05153/05154) प्रयागराज होकर तीन-तीन फेरों में चलेगी।

बलिया से 24, 29 और 31 अक्टूबर की रात 7:30 बजे चलकर यह ट्रेन देर रात 12:40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी और 12:45 बजे आगे बढ़ेगी। रात 1:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचकर 1:05 बजे रवाना होगी तथा सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

वापसी में कानपुर से 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दोपहर 12:55 बजे चलेगी। यह शाम 6:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 6:15 बजे छूटेगी। इसके बाद शाम 6:25 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचकर 6:30 बजे रवाना होगी तथा रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।

इसके साथ ही प्रयागराज जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए ट्रेन संख्या 01821 स्पेशल ट्रेन 24, 29 व 31 अक्टूबर को रात 7:45 बजे चलेगी और अगली सुबह 5:15 बजे झांसी पहुंचेगी।

पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से मथुरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य नियमित ट्रेनों के फेरे और ठहराव भी बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब ड्यूटी के दौरान घायल होने पर आसानी से मिलेगी छुट्टी और इलाज