विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता से जब्त जमीन पर बनेगा फ्लैट, प्रयागराज के गरीबों को मिलेगा आशियाना

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 16 Mar 2026 08:43 PM (IST)

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन से जब्त जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे। पीडीए ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता की जब्त जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाएगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता की जब्त जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाएगा।

HighLights

  1. 2023 में पुलिस विभाग के द्वारा जमीन की गई थी कुर्क


  2. पीएम आवास योजना के तहत पीपल गांव में फ्लैट बनाएगा पीडीए 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन से पीपल गांव में कुर्की की गई चार बीघा जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बनाया जाएगा। एयरपोर्ट रोड के पास कुर्क की गई जमीन पर फ्लैट बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से जिला प्रशासन के पास पत्राचार किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से तीन वर्ष पहले लगभग 9725 वर्ग मीटर जमीन कुर्क की गई थी।

एक हजार से अधिक फ्लैट बनाएगा पीडीए 

पीडीए की ओर से पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट बनाने की योजना तो एक वर्ष पहले बनाई गई थी, लेकिन पिछले दो माह में गरीबों के लिए आवास बनाने को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। प्रशासन से जमीन मिलने के बाद एक हजार से अधिक फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। सात अपार्टमेंट में एक हजार से अधिक फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।

पार्क और एयर ओपन जिम की भी व्यवस्था होगी

पीएम आवास परिसर में पार्क और एयर ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाएगी। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि जमीन मिलने के बाद निर्माण तेजी से किया जाएगा। दो से तीन वर्ष में निर्धारित स्थल पर गरीबों केे लिए फ्लैटों का निर्माण पूरा किया जाएगा। बताया कि 2023 में पुलिस विभाग की ओर से यह जमीन कुर्क की गई थी।

अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर बना है पीएम आवास

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से दो तीन वर्ष पहले लूकरगंज में लगभग 1800 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई थी। उस जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत 76 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों की चाबी आवंटियों को स्वयं प्रयागराज आकर दी थी।