विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन ठगों का नया खेल, अब क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर कर रहे ठगी, आप भी रहें सावधान

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Mar 2026 02:30 PM (IST)

प्रयागराज में अजय कुमार अग्रवाल को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने लाखों रुपये ऑनलाइन ...और पढ़ें

प्रयागराज में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई।

प्रयागराज में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई।

HighLights

  1. आपके पास भी किसी बैंक या क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़े कर्मी की कॉल आए तो सतर्क हो जाएं

  2. फर्जी कर्मचारी खाता संबंधी जानकारी देकर आपको ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकता है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आपके पास भी किसी बैंक अथवा क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़े कर्मचारी की कॉल आए तो सतर्क रहें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक कर्मचारी समझकर झांसे में फंस जाएं और फिर खाता संबंधी जानकारी देकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाएं। ऐसी ही एक घटना  प्रयागराज के अजय कुमार अग्रवाल के साथ हुई। उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहते हुए साइबर अपरधियों ने लाखों रुपए ठग लिए। भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की है।

बैंक क्रेडिट कार्ड सेवा प्रतिनिधि बनकर किया फोन

अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि 11 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति की उनके मोबाइल पर कॉल आई। उस व्यक्ति ने स्वयं को बैंक क्रेडिट कार्ड सेवा से संबंधित प्रतिनिधि बताया। फिर कहा कि वह क्रेडिट कार्ड की लिमिट वढाने अथवा नया क्रेडिट कार्ड जारी करने में सहायता करेगा। उसने पूछा कि मोबाइल स्क्रीन शेयर करूं और कुछ आवश्यक जानकारी प्रदान करूं।

झांसे में आकर पीड़ित ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की 

उसकी बातों में आकर अनजाने में अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी। इसके पश्चात क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से कुल नौ ट्रांजेक्शन किए गए। इन ट्रांजैक्शनों के माध्यम से अजय कुमार अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड से कुल 3,89,807 रुपये की धनराशि डेबिट कर ली गई।

अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

फर्जीवाड़े का पता चलने पर भुक्तभोगी अजय ने इस घटना की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर दी। इसके बाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अब पुलिस साइबर सेल के सहयोग से बैंक खाता के आधार पर अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों व आश्रितों को बड़ी राहत, अब इलाज के बाद घर वापसी होगा आसान; मेडिकल स्पेशल पास नियम बदला

यह भी पढ़ें- फिटनेस फेल स्कूली वाहनों से हादसा हुआ तो वाहन मालिक व स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार, प्रयागराज परिवहन विभाग की सख्ती