विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा : स्टीयरिंग फेल होने से खड़े ट्रक में घुसा डंपर, चालक की मौत

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 29 Jun 2026 04:55 PM (IST)

प्रयागराज के नवाबगंज में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्टीयरिंग फेल होने से एक डंपर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस ...और पढ़ें

प्रयागराज के नवाबगंज में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मृत डंपर चालक शुभम की फाइल फोटो।

प्रयागराज के नवाबगंज में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मृत डंपर चालक शुभम की फाइल फोटो।

HighLights

  1. वाहन की केबिन में दब गया था, किसी तरह निकाला गया

  2. प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

संसू , जागरण, नवाबगंज (प्रयागराज)। कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद चौकी अंतर्गत राजधानी ढाबा के पास सोमवार भोर में हादसा हुआ। डंपर की स्टीयरिंग अचानक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। उसकी मौत हो गई।

सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक की पहचान प्रयागराज शहर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के न्यू मम्फोर्डगंज निवासी शुभम कुमार पुत्र रवि कनौजिया के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचित कर शव कब्जे में लिया।

हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे शुभम के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। उनके अनुसार शुभम फतेहपुर से सहसों की ओर डंपर लेकर जा रहा था। शुभम दो भाइयों में सबसे बड़ा था। असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन का स्टीयरिंग फेल होना मान रही है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- पत्नी को भाभी बताकर प्रेमिका से की कोर्ट मैरिज, पता चलने पर हाईवे पर घंटों किया हंगामा व मारपीट

यह भी पढ़ें- दूल्हा निकला गंजा तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, नोक-झोंक-विवाद और पंचायत के बाद मायूस लौटे बराती