विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगम नगरी में जल्द ही गंगा पर एक और पुल बनेगा, हंडिया के लाक्षागृह से परानीपुर घाट तक बनेगा 1400 मीटर लंबा ब्रिज

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 07 Jul 2026 01:29 PM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा पर 1400 मीटर लंबा नया पुल बनेगा, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित कर दिया ...और पढ़ें

प्रयागराज में हंडिया के लाक्षागृह से मेजा के परानीपुर घाट तक गंगा पर एक और पुल बनेगा।

प्रयागराज में हंडिया के लाक्षागृह से मेजा के परानीपुर घाट तक गंगा पर एक और पुल बनेगा।

HighLights

  1. 400 करोड़ से बनेगा पुल, मुख्यमंत्री ने अनुमोदन किया 

  2. मीरजापुर की ओर जाने वालों की राह होगी आसान

  3. मीरजापुर की राह होगी आसान, 70 गांवों को मिलेगा लाभ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में जल्द ही गंगा पर एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव इस पुल का अनुमोदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है। 1400 मीटर से अधिक लंबाई वाले इस पुल के निर्माण से मीरजापुर की राह आसान होगी। पुल के निर्माण में 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सलोरी से हेतापट्टी तक बन रहे फोर लेन पुल की प्रगति को जाना। 

शास्त्री पुल के समकक्ष नए ब्रिज हंडिया-मेजा को जोड़ेगा  

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रयागराज विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में लोक निर्माण विभाग की मंडलीय बैठक के दौरान शास्त्री पुल के समकक्ष नए पुल बनाने को लेकर चर्चा हुई। दोनों पुलों के बनने से आवागमन सुगम होगा। हंडिया (लाक्षागृह घाट) को यमुनापार स्थित मेजा (परानीपुर घाट) से जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

वर्षों से हो रही है पुल बनाने की मांग

टू-लेन पुल के बनने से हंडिया, लाक्षागृह, पृथ्वीपुर, मुगलिया एवं दुल्लापुर सहित 60 से 70 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि लाक्षागृह घाट से परानीपुर घाट तक पुल बनाने की मांग कई वर्षों से हो रही है, जिसकी मंजूरी 6 जुलाई को लगभग मिल गई है। कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर शासन के पास भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बनेंगे छह फ्लाईओवर, सबसे बड़ा महर्षि भरद्वाज से लोक सेवा आयोग चौराहा तक बनेगा; जाम से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज मंडल को तोहफा, 16015 करोड़ की 3093 परियोजनाओं को दी मंजूरी