विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ के तहत उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM (GMT+05:30)

उत्तर मध्य रेलवे ने 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के तहत प्रमुख स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। महाप्रबंधक नरेश पाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 'स्पेशल कैंपेन 6.0' के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

  2. महाप्रबंधक ने यात्रियों से स्वच्छता, सुरक्षा पर फीडबैक लिया।

  3. महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन।

डिजिटल डेस्‍क, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 02 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक ‘ स्पेशल कैंपेन 6.0’ का आयोजन किया जा रहा है, जो रेलवे के सभी मंडलों, कारखानों, यूनिटों और कार्यालयों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में सूबेदारगंज स्टेशन पर महाप्रबंधक महोदय ने यात्रियों से संवाद कर फीडबैक लिया।

इस अभियान के दौरान स्टेशन पर यात्रियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया तथा उत्तर मध्य रेलवे की सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव और फीडबैक लिए गए। यात्रियों से मुख्य रूप से स्वच्छता, खान-पान सेवा, यात्री सुविधाओं और शौचालय व्यवस्था से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने ट्रेन संख्या 20433 (जम्मू मेल) के डिब्बों में जाकर यात्रियों से उनके अनुभव साझा किए और उनकी शिकायतों को भी सुना।

महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान के तहत लगातार लोगों और यात्रियों के सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न कोचों का निरीक्षण कर यात्रियों से संवाद किया, जिसमें ज्यादातर लोग रेलवे की सेवाओं से संतुष्ट नजर आए। पिछले कुछ वर्षों में साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा और उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह अभियान एक महीने का है, लेकिन स्वच्छता और साफ-सफाई एक ऐसी प्रक्रिया है जो पूरे साल जारी रहने वाली है। रेलवे प्रशासन इस उद्देश्य के साथ लगातार काम करता रहेगा और विश्वास जताया कि सभी कर्मचारियों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से भारतीय रेल और अधिक स्वच्छ बनकर आगे आएगी।

इसी क्रम में, उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर भी इसी तरह के जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रयागराज जंक्शन पर के मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, आगरा कैंट पर मंडल रेल प्रबंधक /आगरा और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर के मंडल रेल प्रबंधक/झांसी उपस्थित रहे और उन्होंने जन-संवाद कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत करके रेलवे सुविधाओं और साफ-सफाई के बारे में चर्चा की, और उनसे फीडबैक लिया।