विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आम जन के लिए अच्छी खबर, नजूल भूमि के सत्यापन में नहीं लगेंगे महीनों; अब ऑनलाइन होंगे आवेदन तो होगी सुविधा

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 06 Apr 2026 01:46 PM (IST)

नजूल भूमि के सत्यापन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। शासन स्तर पर एक एप लॉन्च करने की ...और पढ़ें

नजूल भूमि सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी।

नजूल भूमि सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी।

HighLights

  1. शासन स्तर पर एप लांच करने की हो रही तैयारी, प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे डेढ़ माह

  2. नजूल भूमि प्रबंधन अधिनियम की चल रही प्रक्रिया, जिससे सत्यापित होगी नजूल भूमि

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नजूल भूमि के सत्यापन को अब ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर एप लांच करने की तैयारी चल रही है। इससे नजूल भूमि के सत्यापन में महीनों तक का समय व्यर्थ नहीं होगा। अभी तक नजूल भूमि के सत्यापन में कई माह लग जाते हैं जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कत होती थी।

प्रदेश भर में नजूल भूमि सत्यापित होगी

नजूल भूमि प्रबंधन अधिनियम की प्रक्रिया चल रही है। अब यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। इस अधिनियम के तहत ही सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में अभी एक माह से डेढ़ माह और लग सकते हैं। इससे प्रदेश भर में नजूल भूमि सत्यापित होगी।

शहर के इन मुहल्लों में नजूल भूमि अधिक

दरअसल प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस, राजापुर, अशोक नगर, खुल्दाबाद, मम्फोर्डगंज, कटरा, जार्जटाउन, कर्नलगंज, सलोरी, बघाड़ा, तेलियरगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, बैरहना, सोहबतियाबाग, टैगोर टाउन, चैथम लाइंस, दरभंगा कालोनी, रामबाग, कोठापार्चा, दारागंज व चौक क्षेत्र में नजूल भूमि ज्यादा है। इन क्षेत्रों में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के दौरान यह पता करने में काफी समय लग जाता है कि यह संपत्ति नजूल की है अथवा नहीं। जब यह पता चल जाता है कि भूमि नजूल की नहीं है तो ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होती है।

लोगों को मिलेगी सहूलियत : एडीएम नजूल

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नजूल संजय कुमार पांडेय का कहना है कि एप लांच होने के बाद नजूल भूमि के संबंध में इस तरह की सहूलियत लोगों को मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस व लालगढ़ ट्रेन को सूबेदारगंज स्टेशन से चलाने की तैयारी, कई अन्य गाड़ियों के समय व ठहराव में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के हथिगहां में दो पक्षों के मामूली विवाद में बवाल, मारपीट-आगजनी और पथराव में कई लोग घायल