KV Admission 2026 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में आरटीई से प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन शुरू, निर्देश जारी
प्रयागराज के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो ...और पढ़ें

KV Admission 2026 केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में आरटीई क तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है।
HighLights
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से प्रवेश संबंध निर्देश जारी किए गए हैं
अभिभावक admission.kvs.gov.in की वेबसाइट पर आवेदनपत्र भर सकते हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। KV Admission 2026 प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश देने की प्रकिया गतिमान है। केंद्रीय विद्यालयों में भी पहली कक्षा में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
दो अप्रैल तक हो सकेंगे आवेदन
KV Admission 2026 अभिभावक admission.kvs.gov.in की वेबसाइट पर आवेदनपत्र भर सकते हैं। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए। यदि विद्यालय मेंं बाल वाटिका है तो, उसके लिए भी इसी वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। दो अप्रैल तक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आफलाइन आवेदन फार्म संबंधित स्कूलों में जमा करें
KV Admission 2026 केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बाल वाटिका दो व तीन (जहां आनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा 12वीं व उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण स्थान रिक्त् होने पर ही दो अप्रैल प्रात: दस बजे से आठ अप्रैल शाम चार बजे तक आफलाइन मोड में आवेदन फार्म संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
दिव्यांग बच्चों को आयु में छूट
केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशों में यह भी कहा गया है कि दिव्यांगजन बच्चों के संबंध में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए उम्र तीन से पांच वर्ष होनी चाहिए।
