विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kidney Transplant in Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी, कमेटी ने दी सहमति

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Jan 2026 06:13 PM (IST)

Kidney Transplant in Prayagraj प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। पहले मामले ...और पढ़ें

Kidney Transplant in Prayagraj किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होने से मरीजों को मिलेगी राहत

Kidney Transplant in Prayagraj किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होने से मरीजों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. चयनित सामाजिक कार्यकर्ता 12 जनवरी को लगाएंगे मुहर

  2. ट्रांसप्लांट के पहले केस में बेटे को किडनी दान देगी मां

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Kidney Transplant in Prayagraj किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत अब एक कदम दूर रह गई है। स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में इसके लिए जिस पहले जरूरतमंद मरीज और दानदाता (मां-बेटे) का अंतिम रूप से चयन हुआ है विधिक रूप से उनके समस्त अभिलेखाें पर सोमवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में कमेटी ने सहमति जता दी है।

12 जनवरी को लगेगी अंतिम मुहर 

Kidney Transplant in Prayagraj प्राचार्य डाॅ. वीके पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूरोलाजी और नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष, पूर्व आइजी कवींद्र प्रताप सिंह समेत चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दे दी। अब 12 जनवरी को केवल सामाजिक कार्यकर्ता, एक अलग कक्ष में किडनी के जरूरतमंद और दानदाता का बयान वीडियोग्राफी के बीच लेकर अंतिम मुहर लगाएंगे।

लखनऊ से हरी झंडी अक्टूबर 2025 में मिली थी 

Kidney Transplant in Prayagraj स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से हरी झंडी अक्टूबर 2025 में दी थी। इसके बाद से अब तक ट्रांसप्लांट विधिक प्रक्रिया पूरी न होने के चलते नहीं हो सका। पिछले दिनों इसके लिए अधिकृत कमेटी बनी थी।

कमेटी में शामिल होंगे ये विशिष्टजन 

Kidney Transplant in Prayagraj कमेटी में प्राचार्य डाॅ. वीके पांडेय, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. अरविंद गुप्ता, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. दिलीप चौरसिया, पूर्व आइजी केपी सिंह, हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह, मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. विभु मिश्रा, समाजसेवी शांति चौधरी, नर्सिंग आफिसर प्रीति शर्मा और सुषमा प्रजापति को शामिल किया गया। इन सभी की उपस्थिति में सोमवार को दानदाता और जरूरतमंद के अभिलेखों का सत्यापन हुआ।