Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयमाल पहनाते समय बेहोश हुआ दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार; फिर बोली...

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 08:41 AM (IST)

    Kaushambi News उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में आई बरात में जयमाल डालते समय अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद शनिवार को दुल्हन दूल्हे के साथ जिंदगी व्यतीत करने का फैसला लिया।

    Hero Image
    जयमाल पहनाते समय बेहोश हुआ दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार; फिर बोली...

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। करारी क्षेत्र में आई बरात में जयमाल डालते समय अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद शनिवार को दुल्हन दूल्हे के साथ जिंदगी व्यतीत करने का फैसला लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिपरी क्षेत्र के एक युवक की शादी करीब चार महीना पहले करारी क्षेत्र की एक युवती से तय हुई। शुक्रवार शाम बरात आई। डीजे की धुन पर बरातियों ने डांस किया। द्वारचार की रश्म पूरी होने के बाद जयमाल के स्टेज पर दूल्हा के बाद दुल्हन पहुंची।

    दूल्हा अचानक गिरकर हुआ बेहोश

    इस बीच जयमाल डालने के दौरान अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देखा तो दुल्हन बिफर गई। उसने इसे बीमारी मानते हुए शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

    घराती पक्ष ने भी लड़का पक्ष पर बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। मामला बिगड़ता देख बराती भाग निकले। सिर्फ दूल्हा व उसके परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार ही बचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन समेत उसके परिवार वालों को किसी तरह समझाया। शनिवार शाम करीब पांच बजे दूल्हे को अपनी किस्मत मानकर विदा हो गई।

    इसे भी पढ़ें: मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को भेजा गया जेल, अब पूछताछ करेगी पुलिस