Video: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते दिखे झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा, सादगी की हो रही तारीफ
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सादगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह अकेले बैठे नजर आ रहे हैं और थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी आकर उनके पास बैठ जाती हैं। लोग उनकी सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने खुद ही नौ फरवरी को शाम 7.50 बजे अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया है।
यह वीडियो इस समय खूब सुर्खियों में है और लोग अर्जुन मुंडा की सादगी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 47 सेकेंड के इस वीडियो के पहले हिस्से में वह अकेले बैठे नजर आते हैं, जबकि थोड़ी देर बाद उनके पास उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी आकर बैठ जाती हैं। पिलर के साथ बनी सीट पर वह बैठे हुए स्टेशन की सुविधाओं को निहारते हैं।
महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड के लौटा हूं। महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई। इस आयोजन का संचालन सफ़लतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी… pic.twitter.com/xnTVoOCy0M
— Arjun Munda (@MundaArjun) February 9, 2025
उन्होंने ट्वीट के साथ लिखा-
वह वीडियो के साथ लिखते हैं- महाकुंभ में स्नान कर आज प्रयागराज से झारखंड के लौटा हूं। महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बहुत- बहुत बधाई। इस आयोजन का संचालन सफ़लतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में भाग लेने के लिए पूरे देश और विदेश से भी आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार के द्वारा सभी जगहों पर बेहतर इंतजाम किया गया है। इस भव्य आयोजन के व्यवस्था में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं। सभी का बहुत - बहुत आभार।
35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री बनने वाले अर्जुन मुंडा देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने के रूप में जाने जाते हैं। वह लोगों के बीच खूब घुलना मिलना जानते हैं।
अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने पर सभी को बधाई दी है। आपको बता दें कि 34 दिनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर गया है। अभी महाकुंभ का समापन होने में 11 दिन शेष है।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा... ''भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुंभ, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।''
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से की शांति बनाए रखने की अपील, बोले- मिलकर निकालना चाहिए समाधान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।