विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Special Trains : दिल्ली रूट की विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े, कई में स्लीपर कोच जोड़े गए; यात्रियों को मिलेगी राहत

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 21 May 2026 08:33 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है और उनमें ...और पढ़ें

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

HighLights

  1. ट्रनों में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों में की व्यवस्था

  2. गोरखपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य से प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार और कोचों की संख्या में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। बरौनी-नई दिल्ली (02563/02564) और दरभंगा-नई दिल्ली (02569/02570) दैनिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को 15 और 16 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इन ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े गए 

ये ट्रेनें विस्तारित अवधि में 45-45 फेरे लगाएंगी, जिससे बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा, बढ़ती प्रतीक्षा सूची को घटाने के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में दो-दो स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है। इनमें भुसावल-निजामुद्दीन (01121), लोकमान्य तिलक-पटेल नगर (01055/01057), पुणे-शकूरबस्ती (01439), टाटा-आनंद विहार (08183), रांची-दिल्ली (08639) और हावड़ा-नई दिल्ली (08057) शामिल हैं। इन ट्रेनों की संशोधित संरचना अब 22 कोच से बढ़कर 24 कोच की हो जाएगी। 

प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला

गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म सात-आठ पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण तथा उनौला-पिपराइच के बीच पैच डबलिंग कार्य हेतु रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया है। इसके चलते 21 मई से आठ जून के बीच कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के स्थान पर अब मुफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण के रासते चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें निरस्त की गईं

वहीं, गोरखपुर-बांद्रा, गांधीधाम-भागलपुर और उधना-जयनगर सहित कई ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। जबकि, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अहमदाबाद और पुणे की ट्रेनें भटनी, मऊ व गोरखपुर कैंट स्टेशनों पर आंशिक रूप से समाप्त या शुरू (शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) होंगी। इसके अतिरिक्त, कटिहार-दिल्ली समेत कई अन्य ट्रेनों का भी मार्ग परिवर्तन किया गया है।