विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को राहत, हमसफर एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी, यहीं लौटेगी भी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 24 Jan 2026 07:50 PM (IST)

प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। माघ मेले के कारण सूबेदारगंज से चल रही हमसफर ...और पढ़ें

हमसफर एक्सप्रेस 26 जनवरी से सूबेदारगंज से नहीं प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी और यहीं लौटेगी।

हमसफर एक्सप्रेस 26 जनवरी से सूबेदारगंज से नहीं प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होगी और यहीं लौटेगी।

HighLights

  1. 26 जनवरी से पुराने समय पर जंक्शन आएगी हमसफर, रात 10.30 पर होगी रवाना

  2. 13 जनवरी से सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित हो रही है हमसफर एक्सप्रेस

  3. रात 10:30 बजे की जगह 12:30 बजे होती है सूबेदारगंज से होती है रवाना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। माघ मेले के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित हो रही हमसफर एक्सप्रेस अब 26 जनवरी से एक बार फिर अपने पुराने ठिकाने यानी प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को देखते हुए यह फैसला लिया है।

यात्रियों को हो रही थी परेशानी 

दरअसल 13 जनवरी से हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सूबेदारगंज से किया जा रहा था, जिसके कारण इसकी रवानगी का समय रात 10:30 के बजाय देरी से यानी रात 12:30 बजे हो गया था। इस देरी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा था क्योंकि ट्रेन सुबह आठ बजे के बाद दिल्ली पहुंच रही थी, जिससे लोगों का पूरा दिन प्रभावित हो रहा था।

प्रयागराज मंडल के पीआरओ ने की पुष्टि 

अब 26 जनवरी से ट्रेन की रवानगी दोबारा प्रयागराज जंक्शन से अपने निर्धारित समय रात 10:30 बजे होगी। इसके चलते यह ट्रेन नई दिल्ली सुबह 6:15 बजे और आनंद विहार टर्मिनल सुबह 6:10 बजे पहुंच जाएगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस से यात्री पहले की तरह जंक्शन से ही इस ट्रेन की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।