यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Express: गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू, उद्घाटन तिथि के लिए सांसदों से मांगा समय
प्रयागराज से लखनऊ-गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज जंक्शन पर भव्य ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से वाया लखनऊ-गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी तैयारियों को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय पर महाप्रबंधक सतीश कुमार ने तैयारियों को लेकर समीक्षा की। प्रयागराज जंक्शन पर भव्य कार्यक्रम के बीच वंदे भारत को पहली बार गोरखपुर के लिए रवाना किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल व सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी की मौजूदगी के लिए एनसीआर प्रशासन ने उनसे समय मांगा है। दोनों सांसद ही हरी झंडी दिखाएंगी। जंक्शन पर विशेष साज सज्जा, सेल्फी प्वाइंट, रेलवे की उपलब्धियों व वंदे भारत की खूबियों को दर्शाने वाले स्टैंडी लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें, Vande Bharat Train: प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सफर करने वाले नोट कर लें समय सारिणी
प्रयागराज से लखनऊ के बीच तेज गति वाली ट्रेन चलाने की मांग को लेकर दोनों सांसदों ने कई बार प्रस्ताव दिया था। वंदे भारत के जरिए उनकी मांग भी पूरी की जा रही है। बोर्ड की ओर से समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब केवल सांसदों से मिले समय के अनुसार ही उद्घाटन की तिथि तय होगी।
मौजूदा समय में यह वंदे भारत गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है। इसका विस्तार प्रयागराज तक किया जा रहा है। इसी के साथ नई दिल्ली वंदे भारत, सहारनपुर वंदे भारत और चित्रकूट से वाया प्रयागराज अयोध्या वंदे भारत को भी इसी वर्ष शुरू कर देने की उम्मीद जग गई है। बोर्ड से जल्द समय सारिणी जारी होने की संभावना है।
