विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में चर्चित कोल्ड स्टोरेज हादसा : पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत अन्य आरोपितों पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 30 Jun 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के चर्चित कोल्ड स्टोरेज हादसे के अभियुक्तों पर पुलिस कमिश्नर ने गैंगस्टर लगाने का निर्देश दिया है। पूर्व मंत्री ...और पढ़ें

प्रयागराज में फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में में हादसा हुआ था। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में में हादसा हुआ था। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पुलिस कमिश्नर ने अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाने व अवैध संपत्ति कुर्क करने का दिया निर्देश

  2. गंगापार में फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुआ था हादसे

  3. इस हादसे में बिहार प्रांत के चार मजदूरों की चली गई थी जान और 16 घायल हो गए थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले के चर्चित कोल्ड स्टोरेज मामले में अब पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत अन्य आरोपितों पर गैंगस्टर लगाकर अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार की ओर से अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाने और संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया गया है।

जानबूझकर की गई लापरवाही आदि में केस दर्ज हुआ था 

23 मार्च 2026 को फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हादसा हुआ था। इस हादसे में बिहार प्रांत के निवासी चार मजदूरों की जान चली गई थी, जबकि 16 घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुनाफाखोरी के लिये मानक के विपरीत क्षमता से अधिक स्टोरेज (जमाखोरी) व जानबूझकर की गई लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इन अभियुक्तों पर कसा जाएगा शिकंजा 

जेल में बंद अभियुक्तों को जमानत भी मिल चुकी है। अब पुलिस इस मामले सभी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करेगी। इससे अभियुक्त अंसार अहमद पुत्र नवाब अली (मालिक), मंजूर पुत्र अंसार अहमद, अलाउद्दीन पुत्र मो. अनवार, मो. जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन, मो. उस्मान पुत्र स्व. मुकीमुद्दीन, मो. इरफान पुत्र मुकीमुद्दीन, मो. असलम उर्फ बाबा पुत्र स्व0 शब्बीर के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

अभियुक्तों की अवैध संपत्ति कुर्क एवं जब्त की जाएगी 

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार का कहना है कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं संबंधित अभियुक्तों की अवैध रूप अर्जित की गई संपत्ति पर नियमानुसार कुर्की एवं संपत्ति जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुत्र जन्म की खुशी में हो रहा था आयोजन, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की चली गई जान

यह भी पढ़ें- दागी रेल कर्मियों पर अब तुरंत होगा एक्शन, रेलवे बोर्ड ने बदला वर्षों पुराना नियम; क्या होगी नई प्रक्रिया