विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्य विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगा चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम, अगले सत्र में 62 नए शिक्षक मिल सकते हैं

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Mar 2026 04:36 PM (IST)

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में जल्द ही चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम शुरू होगा। नई शिक्षा नीति ...और पढ़ें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

HighLights

  1. छात्र-छात्राओं को समेकित शिक्षक शिक्षा का लाभ मिलेगा

  2. कुलपति ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह उम्मीद जगाई है राज्य विश्विवद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने।

बीए बीएड पाठ्यक्रम की तैयारी तेज 

नई शिक्षा नीति के अनुरूप चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को समेकित शिक्षक शिक्षा का लाभ मिलेगा। उनके करिअर को भी नया आयाम प्राप्त होगा। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर शनिवार को कुलपति पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को साझा किया। 

नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में

कुलपति ने कहा, राज्य विश्वविद्यालय पांच वर्ष से शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ‘ए’ ग्रेड मिल चुका है। कहा कि आगामी सत्र में विश्वविद्यालय को 62 नए शिक्षक मिल सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

नियमित शिक्षकों के कुल 88 पद स्वीकृत

विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों के कुल 88 पद स्वीकृत हैं। इसमें 21 शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि गेस्ट फैकल्टी और नियमित शिक्षकों को मिलाकर 102 शिक्षक विभिन्न विभागों में पढ़ा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय में फैकल्टी 26 से बढ़कर 102 पहुंच गई है।

सात संकायों के तहत 46 पाठ्यक्रम संचालित

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की शुरुआत केवल परास्नातक विषयों से हुई थी। अब यहां सात संकायों के तहत 46 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय से वर्तमान में प्रयागराज मंडल के 758 कालेज संबद्ध हैं। इन कालेजों और विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 5,55,781 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य आने वाले वर्षों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना, शोध को प्रोत्साहन देना और विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए नए पाठ्यक्रमों और सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।