मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 सितंबर को प्रयागराज में संभावित आगमन, आयोजन की इलाहाबाद HCBA कर रहा तैयारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 सितंबर को प्रयागराज में संभावित आगमन की तैयारियों में जुटा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण आर्काइव
HighLights
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता हर्ष गोपाल की सदस्यता भी बहाल की
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक शुक्रवार 11 सितंबर 2026 दोपहर एक बजे ओल्ड स्टडी रूम में हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता, अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने की जबकि संचालन महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने किया।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार 14 सितंबर की शाम चार बजे क्रिकेट ग्राउंड में संभावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को उत्साह व भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। एक अन्य निर्णय अधिवक्ता हर्ष गोपाल की क्षमा याचना स्वीकार कर उनकी सदस्यता बहाल करने का रहा।
यह भी बताया गया कि एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक क्रिकेट ग्राउंड पर ही संपन्न होगा। संयुक्त सचिव (प्रेस) आरडी पाण्डेय की विज्ञप्ति के अनुसार उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सोनू, राज कुमार त्रिपाठी, दिनेश वरुण, संयुक्त सचिव बैरिस्टर सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।
