विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई आज शाम को आएंगे प्रयागराज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कल देंगे व्याख्यान

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 31 Oct 2025 01:02 PM (IST)

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई आज प्रयागराज आ रहे हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म द ...और पढ़ें

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का आज प्रयागराज होगा, वह शाम को प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट आएंगे।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का आज प्रयागराज होगा, वह शाम को प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट आएंगे।

HighLights

  1.  विश्वविद्यालय में 'कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फिलोस्फी आफ डा. बीआर आंबेडकर' विषयक सेमिनार होगा

  2. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ के कौशांबी स्थित गांव आलमचंद भी जाएंगे सीजेआइ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति बीआर गवई का आज शुक्रवार शाम को प्रयागराज आगमन होगा। रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानी शनिवार को इलाहाबाद विश्विवद्यालय में आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे।

सीजेआइ विश्वविद्यालय में में सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 'कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फिलोस्फी आफ डा. बीआर आंबेडकर' विषय पर सेमिनार का आयोजन शनिवार को किया गया है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

बमरौली एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे विशिष्टजन 

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शुक्रवार की शाम को ही प्रयागराज आ जाएंगे। दिल्ली से प्लेन से वह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद वह हाई कोर्ट के गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

कौशांबी के आलमचंद भी जाएंगे सीजेआइ 

शनिवार को मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ के कौशांबी स्थित गांव आलमचंद जाएंगे। शाम को वह प्लेन से दिल्ली लौट जाएंगे। साथ में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Update : पिछले 24 घंटे में 40 मिलीमीटर बरसा पानी, कल भी वर्षा की संभावना, 2 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

यह भी पढ़ें- प्रयागराज प्रशासन का बड़ा निर्णय, एयरफोर्स स्टेशन मनौरी के 100 मीटर परिधि में निर्माण पर प्रतिबंध, तत्काल प्रभाव से लागू