विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, संत रविदास और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर भी नीला पेंट डाला

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 20 Apr 2026 12:27 PM (IST)

प्रयागराज के झूंसी में बाबा साहब आंबेडकर, संत रविदास और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की गई। अराजकतत्वों ने ...और पढ़ें

प्रयागराज के झूंसी स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर संरक्षण समिति पार्क में स्थापित भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। जागरण

प्रयागराज के झूंसी स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर संरक्षण समिति पार्क में स्थापित भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। जागरण

HighLights

  1. अराजकतत्वों ने अभद्र भाषा भी लिखी, लोगों में आक्रोश

  2. झूंसी में बने पार्क में लगी प्रतिमाओं पर की गई गंदी हरकत

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अराजकतत्वों का लगा रही पता

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। झूंसी में एक बार फिर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ की गई। यहां बने पार्क आंबेडकर के अलावा संत रविदास और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर नीला पेंट डालकर अभद्र भाषा लिख दी गई। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उनमें गुस्सा भी रहा। पुलिस पार्क में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए असामाजिक तत्वों के बारे में पता लगा रही है।

कमरे के दरवाजे का ताला काट कर दो पखा ले गए

बताया गया है कि रविवार रात झूंसी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संरक्षण समिति पार्क में स्थापित भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। इन प्रतिमाओं को नीले रंग से पेंट कर उसकी बाउंड्री पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए गए। एक कमरे का दरवाजे का ताला काट कर अंदर घुसे लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया और दो पंखा खोल ले गए। सोमवार सुबह टहलने गए अरविंद सहित अन्य लोगों की नजर जब पड़ी तो संस्था को सूचना देते हुए पुलिस को बताया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।

कुछ दिन पूर्व भी आंबेडकर प्रतिमा खंडित की गई थी 

कुछ दिन पहले भी झूंसी क्षेत्र में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की गई थी। बसपा जिलाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा का कहना है कि अराजकतत्वों ने यह कृत्य किया है। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। थाने में रिपोर्ट लिखाई जाती है लेकिन पुलिस सख्ती नहीं करती इसलिए अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं। उधर एसीपी झूंसी कुंजलता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अराजकतत्व की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्नि विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फाफामऊ गंगा पुल पर कार खराब होने से भीषण जाम, प्रयागराज से लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर घंटों फंसे वाहन

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंका और पकड़े गए तो आपको झाड़ू लगाना पड़ेगा, रेलवे ने अपराध की सजा का बदला तरीका