विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक बनने का अवसर, 23 जून तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 01 Jun 2026 08:31 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियंत्रक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अनारक्षित श्रेणी का है और ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. परीक्षा नियंत्रक पद अनारक्षित (यूआर) श्रेणी का है, 5 वर्ष होगा कार्यकाल

  2. चयनित अभ्यर्थी को लेवल-14 के वेतनमान के तहत नियुक्त किया जाएगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियंत्रक पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पद अनारक्षित (यूआर) श्रेणी का है और चयनित अभ्यर्थी को लेवल-14 के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा।

कौन कर सकते हैं आवेदन? 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा नियंत्रक का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। इस पद के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें शैक्षणिक, शैक्षिक या संस्थागत प्रशासन का पर्याप्त अनुभव हो। प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्यरत व्यक्ति, कम से कम 15 वर्ष की सेवा वाले शिक्षक, शोधकर्ता या प्रशासनिक अधिकारी तथा सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में वरिष्ठ प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारी आवेदन के पात्र होंगे।

सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित

अभ्यर्थी के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उच्च शिक्षा प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रबंधन या समकक्ष प्रशासनिक कार्यों में पर्याप्त अनुभव भी आवश्यक होगा। विश्वविद्यालय ने सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित की है।

किसे-कितने रुपये आवेदन शुल्क देना होगा?

भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्रता के आधार पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून पांच बजे तक है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से बनारस का 28 व गोरखपुर का 12 रुपये किराया बढ़ा, शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण 3 जून से डायवर्ट होंगी रोडवेज बसें

यह भी पढ़ें- जीरो रोड डिपो प्रयागराज का ARM घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई तो मची खलबली