विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के BCom द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित, 80.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 18 May 2026 05:07 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1881 परीक्षार्थियों में से 1510 छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 80.27 रहा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकाम सेकेंड इयर 2025-26 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकाम सेकेंड इयर 2025-26 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

HighLights

  1. बीकाम सेकेंड इयर 2025-26 परीक्षा में 1510 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

  2. कुल 1881 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा, परिणाम उत्साहजनक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकाम द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा है। कुल 1881 परीक्षार्थियों में से 1510 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.27 रहा।

268 परीक्षार्थी सेकंड एग्जामिनेशन के लिए पात्र घोषित

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से जारी सांख्यिकीय रिपोर्ट के अनुसार 268 परीक्षार्थियों को सेकंड एग्जामिनेशन के लिए पात्र घोषित किया गया है, जो कुल अभ्यर्थियों का 14.24 प्रतिशत है। वहीं 77 छात्र परीक्षा में असफल रहे, जिनका प्रतिशत 4.09 दर्ज किया गया। परीक्षा में 21 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि चार मामलों में यूएफएम (अनुचित साधन प्रयोग) पाए गए। एक छात्र को डिटेन भी किया गया है।

पिछले वर्षों की तुलना में परिणाम बेहतर 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बार का परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। कामर्स संकाय के शिक्षकों का कहना है कि छात्रों ने नियमित अध्ययन और बेहतर तैयारी के कारण अच्छा प्रदर्शन किया है। परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- Allahabad University पिछले 10 वर्षों में आइएएस, आइपीएएस और पीसीएस बने छात्रों का तैयार करेगा डेटाबेस

यह भी पढ़ें- मधुमक्खी पालन : शहद बेचकर प्रति वर्ष 10 लाख रुपये की कर रहे आय, प्रयागराज के 200 किसान इस व्यवसाय से जुड़े