विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश, ‘सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के कुर्क मकान पर डीएम गाजीपुर पारित करें आदेश’

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 05 Feb 2026 01:01 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के मकान की कुर्की मामले में डीएम गाजीपुर को ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफजाल अंसारी की पत्नी के कुर्क मकान को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफजाल अंसारी की पत्नी के कुर्क मकान को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है। 

HighLights

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डीएम गाजीपुर को दिया पांच सप्ताह का दिया समयविधि

  2. वर्ष 2022 में अफजाल अंसारी की पत्नी का लखनऊ स्थित मकान कुर्क हुआ था

संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के मकान की कुर्की मामले में डीएम गाजीपुर को पांच सप्ताह में कारण सहित आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश गैंग्स्टर एक्ट के तहत कुर्क मकान को लेकर जारी हुआ है। वर्ष 2022 में अफजाल अंसारी की पत्नी के लखनऊ स्थित मकान को कुर्क किया गया था। इसको खोलने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था, आदेश के बावजूद इसे नहीं खोले जाने को फरहत ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट ने याचिका निस्तारित की

बुधवार को मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सीडी सिंह की एकल पीठ ने की। कोर्ट ने डीएम गाजीपुर को सकारण आदेश पारित करने का निर्देश देते हुए याचिका निस्तारित कर दिया। अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने फरहत का पक्ष रखा। गाजीपुर की गैंग्स्टर कोर्ट ने सात अप्रैल 2025 को आदेश दिया था कि लखनऊ का आवासीय मकान गैंग्स्टर से अर्जित संपत्ति नहीं है।

कोर्ट ने गाजीपुर के डीएम को दिया था आदेश

कोर्ट ने डीएम गाजीपुर को 30 दिनों के अंदर मकान को खोलने का खोलवाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बावजूद डीएम गाजीपुर ने मकान नहीं खुलवाया। गाजीपुर के डीएम ने 23 अक्तूबर 2022 को उत्तर प्रदेश गैंग्स्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत इस लखनऊ स्थित मकान को कुर्क कराया था।

यह भी पढ़ें- एनपीएस की धनराशि जीपीएफ में जमा नहीं होने से पुरानी पेंशन योजना के लाभार्थी असंतुष्ट, शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड ने 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील, 683 संवेदनशील घोषित किया