विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को खुशखबरी, होली से पूर्व एक माह का एडवांस होगा भुगतान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Feb 2026 08:30 PM (IST)

प्रयागराज में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले, समाज कल्याण विभाग इन्हें ...और पढ़ें

प्रयागराज समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशनधारियों को होली से पहले एक माह का पेंशन देगा।

प्रयागराज समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशनधारियों को होली से पहले एक माह का पेंशन देगा।

HighLights

  1. समाज कल्याण विभाग ने 2.72 लाख लाभार्थियों को देगा त्योहार पर राहत

  2. होली से पहले लाभार्थियों को अग्रिम भुगतान।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पेंशन की जो त्रैमासिक किश्त अप्रैल में जानी चाहिए, वह फरवरी के आखिर तक उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। इस तरह एक महीने की एडवांस पेंशन उन्हें मिलेगी। होली के उनके त्योहार में यह एडवांस पेंशन और भी रंग भर देगी।

लाभार्थियों को प्रति माह 1 हजार मिलती है पेंशन 

समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था और महिला एवं बाल विकास विभाग की विधवा पेंशन के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिलते हैं। तीन-तीन महीने की किश्त एक साथ लाभार्थियों के बैंक खाते में जाती है। वृद्धावस्था के 1.65 लाख और विधवा पेंशन के 1.05 लाख लाभार्थियों को दिसंबर तक की पेंशन का भुगतान पहले ही हो चुका है। अब जनवरी, फरवरी व मार्च की पेंशन जानी है।

पेंशन लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाएगी

वैसे तो यह त्रैमासिक किश्त अप्रैल में जानी चाहिए, लेकिन फरवरी के अंत तक इसके भुगतान की योजना है। क्योंकि, मार्च के पहले सप्ताह में ही होली पड़ रही है। वहीं लाभार्थियों की जेब पूरी तरह से खाली है। ज्यादातर लाभार्थी इसे लेकर परेशान हैं। इसी को देखते शासन ने यह फैसला लिया है। होली के पहले पेंशन लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाएगी। यही नहीं लाभार्थियों की संख्या में भी कुछ बढ़ोतरी हुई है। विधवा पेंशन की 1.07 और वृद्धावस्था पेंशन के 1.67 लाभार्थियों को इस बार लाभ मिलने की उम्मीद है।

 क्या कहते हैं अधिकारी? 

अप्रैल में मिलने वाली विधवा पेंशन फरवरी के आखिर तक लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। होली को देखते हुए यह कदम शासन ने उठाया है।

- सर्वजीत सिंह, डीपीओ

वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी व मार्च की पेंशन मिलनी है। उम्मीद है कि होली के पहले यह जारी हो जाएगी।

- रामशंकर पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी