इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में Non CUET के लिए BA में सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा, BSC में 60% अंक आवश्यक
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नान-सीयूईटी बीए के लिए सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे, जबकि बीएससी में 60% अंक अनिवार्य ...और पढ़ें

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में नान-सीयूईटी प्रवेश के नए नियम जारी किए गए हैं।
HighLights
एडीसी में नए नान सीयूईटी के लिए नियम जारी, बीए-बीएससी में सभी वर्गों को मौका
बीए में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा
ईश्वर शरण में बीएससी गणित में सभी को मिलेगा प्रवेश, जगत तारन में पंजीकरण कल से
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए बीए में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को अवसर दिया जाएगा। वहीं बीएससी में नान-सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होना आवश्यक होगा।
इसके अलावा स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नया कटऑफ जारी हुआ है। बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 25 अगस्त को अभ्यर्थियों को कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। कटरा परिसर में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया गया है।
वहीं बीकाम प्रथम वर्ष में अनारक्षित वर्ग के लिए कोई कटऑफ जारी नहीं की गई है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने सीयूईटी-यूजी में 50 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जीरो रोड परिसर स्थित छात्रा शाखा में बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
छात्रा शाखा में बीकाम प्रथम वर्ष के लिए अनारक्षित वर्ग में 50 या उससे अधिक अंक वाली छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 25 या उससे अधिक अंक की सीमा निर्धारित की गई है।
ईश्वर शरण में बीएससी गणित में सभी को प्रवेश
ईश्वर शरण डिग्री कालेज में बीएससी गणित में प्रवेश के लिए सीयूईटी पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया है। हालांकि बीए में अनारक्षित कटआफ 90 अंक निर्धारित किया गया है। ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस में सभी श्रेणियों के लिए प्रवेश के दरवाजे खाेल दिए गए हैं। नए कटआफ के आधार पर प्रवेश मंगलवार को होंगे।
जगत तारन में मॉप अप राउंड के लिए पंजीकरण कल से
प्रयागराज : जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी एवं गैर-सीयूईटी श्रेणी की छात्राओं के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए माप-अप राउंड-2 शुरू करने की घोषणा की है। छात्राएं 25 से 30 अगस्त तक कालेज की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगी। कालेज के अनुसार 30 अगस्त के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों की आनलाइन काउंसलिंग मेरिट के आधार पर होगी। सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग की तिथि की सूचना एसएमएस व प्रवेश पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।
