प्रयागराज में अब घर के पास होगा आधार कार्ड में संशोधन, खुले 52 नए आधार केंद्र
प्रयागराज मंडल में आधार कार्ड संशोधन की समस्या से जूझ रहे हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब 52 ...और पढ़ें

प्रधान डाकघर में नहीं दिखाई पड़ेगी कतार। जागरण
HighLights
प्रयागराज मंडल में 52 नए आधार केंद्र खुले।
आधार कार्ड संशोधन अब घर के पास संभव होगा।
लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, सुविधा बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आधारकार्ड में संशोधन को लेकर लंबे समय से परेशान हजारों लोगों को बड़ी राहत दी गई है। प्रयागराज मंडल में 52 नए आधार केंद्र खोले गए हैं, जहां मंगलवार से कार्य शुरू हो जाएगा। इन आधार केंद्रों के खुलने से लोगों को अब प्रधान डाकघर आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि अपने घर के पास ही वह आधारकार्ड में संशोधन करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें लंबी लाइन भी नहीं लगानी होगी।
आधारकार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक आदि के संशोधन को लेकर लंबे समय से लोग परेशान हैं। प्रधान डाकघर में ही यह व्यवस्था होने की वजह से लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। कई-कई दिनों तक दौड़ने के बाद भी लोगों का आधारकार्ड में संशोधन नहीं हो पाता था। यह बात डाकघर के अधिकारियों को भी पता थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया था।
इसके लिए उन्होंने विभाग के शीर्ष अधिकारियों को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद प्रयागराज मंडल में 52 नए आधार केंद्र खोलने की अनुमति दी गई। प्रवर अधीक्षक डाकघर सुशील तिवारी ने बताया कि मंडल के प्रयागराज व कौशांबी में 52 नए आधार केंद्र खोले गए हैं।
यह भी पढ़ें- UPPCS Interview 2024: भारतीय लोकतंत्र-SIR-UGC-फेक न्यूज से पूछे गए सवाल, बुलडोजर जस्टिस-AI के भी रहे शामिल
इसमें एग्रीकल्चर इंस्टिट्यूट उप डाकघर, अहमदगंज, अानापुर, अटरामपुर, बहादुरगंज, बमरौली, बरौत, बेगमसराय, भारतगंज, दारागंज, धूमनगंज, घियानगर उप डाकघर, जीटीबी नगर, हिंदी साहित्य सम्मेलन, हंडिया, हनुमानगंज, जंघई बाजार, जसरा, कल्याणी देवी, करछना, कृष्णा नगर, मनौरी, मऊआइमा, मेजा रोड, एमएलएन इंजीनियरिंग कालेज, नैनी, नारीबारी, फाफामऊ, फूलपुर, प्रयाग, प्रयागराज सिटी, झूंसी, सैदाबाद, शंकरगढ़, सिकंदरा, सिरसा, सोरांव, सूबेदारगंज, टीएसएल उप डाकघर, प्रयागराज प्रधान डाकघर द्वितीय, प्रयागराज प्रधान डाकघर तृतीय, प्रयागराज प्रधान डाकघर चतुर्थ, प्रयागराज कचहरी प्रधान डाकघर प्रथम, प्रयागराज कचहरी प्रधान डाकघर द्वितीय, कौशांबी जिला भरवारी उप डाकघर, चरवा उप डाकघर, करारी उप डाकघर, मंझनपुर उप डाकघर, सिराथू उप डाकघर शामिल हैं।
लोगों को मिलेंगी ये सेवाएं
- नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर में संशोधन।
- बायोमेट्रिक अद्यतन (फोटो, फिंगर प्रिंट, आईरिस)।
- दस्तावेज सत्यापन व सुधार।
- पात्र निवासियों का आधार नामांकन।
