विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj: शहर में बिछेगी 33 केवी की लाइन, बिजली संकट से मिलेगी राहत; लोगों को हो सकती है परेशानी

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 05 Dec 2023 12:17 PM (IST)

Prayagraj News प्रयागराज में अब बिजली व्यवस्था सुधरने जा रही है। बिजली संकट से राहत देने के लिए प्रशासन ने ...और पढ़ें

शहर में बिछेगी 33 केवी की लाइन, बिजली संकट से मिलेगी राहत
शहर में बिछेगी 33 केवी की लाइन, बिजली संकट से मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के लोगों को आने वाले दिनों में बिजली संकट से राहत मिलेगी। पहले दो डिवीजन में ही 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब पूरे शहर में इसे बिछाया जाएगा। इससे बिजली ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग, लाइनों में तकनीकी खराबी पर काफी अंकुश लग जाएगा।

करैलाबाग व रामबाग डिवीजन के कुछ हिस्सों में 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई थी। करैलाबाग व खुसरोबाग उपकेंद्र से इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया था। बैरहना से रामबाग तक शीघ्र ही कार्य शुरू होने वाला है, लेकिन इधर कुछ दिन पहले महाकुंभ 2025 को लेकर होने वाले बिजली के कार्य के तहत सभी डिवीजन में 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन बिछाने की बात कही गई।

नई-पुरानी दोनों लाइनों से होगी सप्लाई

करैलाबाग, रामबाग, कल्याणी देवी, म्योहाल, नैनी, बमरौली, टैगोर टाउन डिवीजन के सभी क्षेत्रों में यह लाइन बिछाई जाएगी। इस नई लाइन के लगने के बाद भी पुरानी लाइन चलती रहेगी। कहीं कोई तकनीकी खराबी आने पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद नहीं रहेगी, बल्कि पांच मिनट के भीतर ही दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

दूर होगी बिजली से जुड़ी ये समस्याएं

दोहरी लाइन चलने से ओवरलोड की समस्या दूर होगी, जिससे ट्रिपिंग पर अंकुश लगेगा। मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं को बिजली संकट से न जूझना पड़े, इसके लिए 33 केवी लाइनों का जाल बिछाया जाएगा। इससे इस लाइन का दोहरीकरण भी हो जाएगा।

आज से चार दिन पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

गोविंदपुर उपकेंद्र से संबंधित मोहल्लों में बेयर कंडक्टर डिस्मेंटल और केबिल स्ट्रेटिंग लाइन के मरम्मत को लेकर चार से सात दिसंबर तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि गोविंदपुर कॉलोनी, एलआइजी, गोविंदपुर फीडर, तिकोना पार्क क्षेत्र में सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

कर्मचारियों को समय से पहले कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, करैलाबाग उपकेंद्र से संबंधित शास्त्री नगर मोहल्ले में बेयर कंडक्टर डिस्मेंटल और केबिल स्ट्रेटिंग लाइन के मरम्मत को लेकर चार से सात दिसंबर तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: Panki Power Plant: पनकी पावर प्लांट बिजली उत्पादन के साथ ही भूजल को भी करेगा सुरक्षित