Move to Jagran APP

हवन-पूजन कर मां सिद्धिदात्री से मांगा आशीर्वाद

जगत का कल्याण करने वाली असुरों से रक्षा करने वाली मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का नवरात्र की नवमी तिथि पर पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 10:22 PM (IST)
हवन-पूजन कर मां सिद्धिदात्री से मांगा आशीर्वाद
हवन-पूजन कर मां सिद्धिदात्री से मांगा आशीर्वाद

जासं, प्रतापगढ़ : जगत का कल्याण करने वाली, असुरों से रक्षा करने वाली मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का सोमवार को दर्शन-पूजन किया गया। कन्याओं को भोज कराकर मां से घर परिवार के कल्याण का आशीर्वाद मांगा गया। इसी के साथ ही नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का समापन हो गया।

loksabha election banner

नवरात्र के अंतिम दिन आदि शक्ति के स्वरूप का दर्शन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार रही। उन्होंने बहुत श्रद्धा भावना के साथ दर्शन व पूजन किया। नगर से लेकर अंचल तक के देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। अपनी क्षमता के अनुसार प्रसाद, सिदूर, नारियल, चुनरी लेकर मां को अíपत किया। अपने व परिवार के साथ अपनों के लिए मां से सुख व सौभाग्य की कामना की। घर से मंदिर तक मां के जयकारे लगते रहे। नगर में सबसे अधिक भीड़ बेल्हा देवी धाम में रही। महिलाओं समेत हजारों लोग मत्था टेकने पहुंचे। महिलाएं देवी गीत गा रहीं थीं। कई को कतार में सेल्फी लेते भी देखा गया। धाम में बने विशाल हवन कुंड में लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया जिससे वातावरण सुवासित हो उठा। मनोकामना पूरी होने पर कई महिलाओं ने रोट चढ़ाकर देवी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। मंदिरों के अलावा पंडालों में मां का दिव्य स्वरूप दिखाई पड़ा। पूरे दिन दुर्गा पंडालों पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

--

मंदिर तक लगा रहा जाम

: नवमी पर पूजन, हवन व दर्शन को बेल्हा देवी धाम में भारी भीड़ होने से जाम लगा रहा। भोर से ही कतार लग गई। इस दौरान भक्त जाम में जूझते रहे। कोहरौटी चौराहे से मंदिर के मुख्य द्वार तक सड़क की दोनों पटरियों पर प्रसाद, फूल, नाश्ता आदि के दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था। इस वजह से श्रद्धालु सही ढंग से चल तक नहीं पा रहे थे। एसपी की ओर से तैनात पुलिस व्यवस्था भीड़ के आगे ध्वस्त नजर आई। कई वाहन सवार मंदिर के मुख्य गेट तक चले गए, जिससे वहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बैरियर पर लगे पुलिस वाले दो-तीन घंटे में ही थक गए थे। इससे सुबह से रात तक समस्या बनी रही।

शीतला मंदिर में लगे जयकारे

: नवरात्र में कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतला धाम में दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सुबह व शाम मां की आरती होती रही। जयकारे के साथ भक्तगण दर्शन करने में लगे रहे। पं. मोनू मिश्रा, विजय कुमार पांडेय, दिनेश साहू भक्तों की सेवा में लगे रहे।

कन्याभोज करा लिया आशीर्वाद

: नवरात्र पर क्षेत्र के कई देवी पंडालों, मंदिरों एवं घरों में देवी स्वरूपा बाल कन्याओं को भोजन कराया गया। उनके पांव धुले, रोली चंदन से टीका किया। भोजन कराकर दक्षिणा देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सगरासुंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूरे बेलखरियन में कन्या भोज कराया गया। आयोजकों में सत्येंद्र यादव, राकेश कुमार, रोहित कुमार, अंतिमा, आरती, सोनू वर्मा, मनोज कुमार वर्मा रहे। रानीगंजकैथौला प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा अष्टमी पर दुर्गन देवी व इनहन के इंद्राणी देवी धाम में सुबह से देवी भक्तों का तांता लगा रहा। दीवानगंज प्रतिनिधि के अनुसार नवमी पर देवी भक्तों ने कन्याओं का देवी के नौ रूपों को मानकर पूजन किया। उन्हें हलवा तथा फलाहार आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। बाघराय प्रतिनिधि के अनुसार शिव मंदिर पर सजे दुर्गाजी के पंडाल में 511 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा दी गई। संयोजक राजू सिंह, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संतोष, विष्णु केशरवानी, राहुल केशरवानी आदि रहे। कन्हैया नगर में दुर्गा पंडाल में कन्या पूजन किया गया। चुनरी व दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया गया। इस मौके पर श्रीराम दुबे, कमलेश दुबे, सूबेदार दुबे, कमलेश पांडेय आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.