गोद भराई कार्यक्रम से महिलाओं को मिलता है सम्मान
गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों को बढ़ावा देने के लि
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:01 AM (IST)
गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए जिले के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का आयोजन भी किया जाता है। इसके अंतर्गत मंगलगीत होते हैं। केंद्र को रंगोली से सजाया जाता है। जिले में बीते मार्च माह में यह कार्यक्रम हुआ था। गोदभराई कार्यक्रम के द्वारा सामुदायिक रूप से यह संदेश दिया जाता है कि जच्चा-बच्चा कैसे स्वस्थ रहे। नौ महीने तक कैसे स्वस्थ रखा जाता है। इस संबंध में जानकारी देने के अलावा पोषण संबंधी आहार भी गोदभराई में दिए जाते हैं।
-माधुरी कुमारी, सीडीपीओ मानधाता
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें