Move to Jagran APP

आंखों में आंसू लेकर न्याय मांगने पहुंचीं महिलाएं

प्रतापगढ़ कोई दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल से निकाल दी गई। किसी को उसके पि

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:21 AM (IST)
आंखों में आंसू लेकर न्याय मांगने पहुंचीं महिलाएं
आंखों में आंसू लेकर न्याय मांगने पहुंचीं महिलाएं

प्रतापगढ़ : कोई दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल से निकाल दी गई। किसी को उसके पति ने अनबन होने पर बेघर कर दिया। वह मायके में जिदगी का बोझ ढो रही है। इस तरह की व्यथा लेकर कई महिलाएं राज्य महिला आयोग के समक्ष पहुंचीं। उनकी आंखों में बदहाली के आंसू देखकर आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने उनको भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा। जुल्म ढाने वाले पकड़े जाएंगे। कानून उनको सजा देगा। बुधवार को नगर के लोक निर्माण निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई में सदस्य के समक्ष 21 शिकायतें आई। इनमें मुख्य रूप से साधना देवी के मामले में महिला प्रकोष्ठ को जांच कर कार्रवाई को कहा गया। ममता देवी के मामले में दबंग आरोपित राहुल गुप्ता को गिरफ्तार करने को कहा। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी है। महिला आयोग की सदस्य ने क्षेत्राधिकारी पट्टी को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा। इसी प्रकार अन्य मामलों में सदस्य ने निर्देश दिए। कहा कि शिथिलता न बरती जाए। संबंधित अधिकारी प्रगति रिपोर्ट 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर विजय पाल सिंह, सीओ सदर अरविद कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, महिला थाना की नीता त्रिपाठी व पूनम सिंह, महिला समाख्या की सरोज सिंह व अभय शुक्ला भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.