Move to Jagran APP

नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपने को किया है साबित

जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। नारी शक्ति के महत्व पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:06 AM (IST)
नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपने को किया है साबित
नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपने को किया है साबित

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। नारी शक्ति के महत्व पर चर्चा की गई। उसे देश के विकास, समाज को सुंदर बनाने में बराबर की हकदार बताया गया। कई जगह नारी सम्मान के खास कार्यक्रम भी हुए।

loksabha election banner

शहर के लीला पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की मूल इकाई हैं। वह एक परिवार बनाती हैं, जिससे समाज बनता है। सदर विधायक राज कुमार पाल ने कहा कि महिला दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपनी बहन बेटियों को खूब पढ़ा लिखाकर काबिल बनाएंगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने इस बार बजट में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के लिए कठोर कानून बनाए हैं। इस अवसर पर प्रदेश परिषद के मेंबर शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, नीलम हिद, अशोक मिश्र, पवन गौतम, राजेश मिश्र, सतीश चौरसिया, राम आसरे पाल आदि मौजूद रहे। कन्या को जन्म देने वाली मां को मिला सम्मान

संवादसूत्र गौरा : सीएचसी गौरा में कन्या को जन्म देने वाली मां को सम्मानित किया गया। विकासखंड गौरा के कोठरा गांव निवासी दीपक पांडेय की पत्नी अंकिता पांडेय ने रविवार को एक कन्या को जन्म दिया। मां अंकिता पांडेय को अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह व स्टाफ नर्स गीता देवी ने उपहार स्वरूप वस्त्र तथा फल व पौष्टिक आहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधीक्षक डा. ओपी सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट अकरम हुसैन भी मौजूद रहे। महिला का नाम शक्ति है

संसू, रानीगंज : महिला का नाम शक्ति है। शक्ति ही आदि स्वरूपा जगत जननी मां हैं। इसलिए महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें। यह बातें समाज सेविका सुनीता मिश्रा ने बरहदा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम में सुमन पांडेय, संगीता मिश्रा, मीरा मिश्रा, सुमन मिश्रा, पूनम, रीना, ज्योति, साक्षी, दीक्षा को सम्मानित किया गया। केवीके में महिलाओं को किया जागरूक

संसू, कुंडा : कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू में महिलाओं को जागरूक किया गया। गृह वैज्ञानिक स्वाती दीपक दुबे ने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बने। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोषण वाटिका लगाएं। प्रयागराज की डा. महापात्रा ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण वाटिका के लाभ के बारे में बताया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.