Move to Jagran APP

बाघराय में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

बाघराय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में छप्पर के नीचे हो रहे दंपती पर कच्ची दी

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:26 AM (IST)
बाघराय में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत
बाघराय में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

प्रतापगढ़ : बाघराय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में छप्पर के नीचे हो रहे दंपती पर कच्ची दीवार गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अधेड़ का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

नारंगपुर गांव निवासी कृपाशंकर यादव (52) बुधवार की रात पत्नी मालती देवी उर्फ कलावती (45) के साथ घर के बाहर बने छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी राजपति यादव का कच्चा मकान बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। इस दौरान कच्चे मकान की एक तरफ की दीवार छप्पर पर गिर गई। इससे छप्पर धराशाई हो गया। इस दौरान छप्पर के नीचे सो रहे दंपती मिट्टी के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मिट्टी के मलबे को हटाकर पति और पत्नी को बाहर निकाला। परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी बाघराय ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पति कृपाशंकर को इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।

बारिश के बीच दर्जनों कच्चे मकान जमींदोज : तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों तक हुई मूसलधार बारिश से करीब दो दर्जन कच्चे मकान धराशायी हो गए। इसमें कुंडा कोतवाली क्षेत्र के करीम नगर चौसा गांव निवासी राम नारायण मिश्र पुत्र स्व. बृजेश मिश्र का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इसी प्रकार हथिगवां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी हरीलाल सरोज व मक्खन लाल सरोज का कच्चा मकान बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया।

बाघराय संवादसूत्र के अनुसार विकास खंड बिहार के ग्राम पंचायत देवरी हरदो पट्टी में बरसात के कारण बुधवार की रात में रामखेलावन, महारानीदीन, गौरीशंकर, लालाराम, मदन सरोज, राहुल, राम भवन आदि के घर गिर गए। इसी तरह थाना क्षेत्र के बारौ गांव निवासी प्रेम कुमार, दुबे का पुरवा निवासी मनोज कुमार दुबे का कच्चा घर गिर गया। इसके मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दब गया। वहीं उमरा पट्टी गांव में शिव मूरत सिंह, रणवीर सिंह, कामता सिंह, अमित सिंह, शिवनंदन, शिवराम यादव, अलगू आदि के घर भी जमींदोज हो गए। सभी के गृहस्थी के सामान मलबे में दब गए। परियावां संवाद सूत्र के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह (परियावां) गांव निवासी लक्ष्मी मौर्य के कच्चे मकान की दीवार बुधवार की रात बारिश के चलते अचानक गिर गई। इससे पूरा कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इसमें गृहस्थी का सारा सामान दब गया। पूरे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.