Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भपात कराने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के शाहबरी का पवन धुरिया मुंबई में सब्जी बेचता है। पड़ोस में शाहबरी गांव की किशोरी पिता के साथ पालघर में रहती है। उसके साथ पवन ने दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 04:36 PM (IST)
दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भपात कराने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
दुष्कर्म पीडि़ता का गर्भपात कराने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (जेएनएन)। मुंबई में दुष्कर्म पीडि़ता के गर्भपात कराने के मामले में प्रतापगढ़ का कनेक्शन सामने आया है। इस प्रकरण में मुंबई पुलिस ने आज प्रतापगढ़ से कांग्रेस की नेता को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ जिले के सागीपुर थाना के शाहबरी गांव का पवन धुरिया पालघर मुंबई में सब्जी बेचता है। उसके पड़ोस में शाहबरी गांव की किशोरी पिता के साथ पालघर में रहती है। उसके साथ पवन ने दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ से पवन लड़की को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरोजा कश्यप की क्लीनिक पर लाया। इस दौरान यहां पर उसने गर्भपात करा दिया। इस मामले में पवन के खिलाफ पालघर थाने में मुकदमा दर्ज है। पवन को गिरफ्तार करने के बाद कल देर शाम उसकी निशानदेही पर शहर के कटरा रोड पर क्लीनिक से सरोजा कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस सरोजा को अपने साथ लेकर गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.