घर में कूदा भेड़िया, लोग भयभीत
क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में भेड़िया घूम रहा है। वह एक घर में भी कूद गया था। उसकी चहलकदमी बढ़ने से ग्रामीणों में भय हो गया है। गांव के एक व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी दौड़ते-भागते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। लोगों ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो वह एक घर में कूदता नजर आया। फुटेज को देखने के पहले तो क्षेत्र में तेंदुए की अफवाह फैल गई थी।
संसू, राजगढ़ : क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में भेड़िया घूम रहा है। वह एक घर में भी कूद गया था। उसकी चहलकदमी बढ़ने से ग्रामीणों में भय हो गया है। गांव के एक व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी दौड़ते-भागते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। लोगों ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो वह एक घर में कूदता नजर आया। फुटेज को देखने के पहले तो क्षेत्र में तेंदुए की अफवाह फैल गई थी। बाद में लोगों ने देखा कि वह भेड़िया था। लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि इस जंगली हिसक जानवर को यहां से हटाया जाए। नहीं तो खेत, बाजार जाते किसी व्यक्ति पर वह हमला कर सकता है। बच्चों व जानवरों को भी खतरा बना है। इस बारे में अभी वन विभाग को कुछ नहीं पता। गांव वालों ने पुलिस को भी नहीं बताया। गांव के कुछ लोगों ने केवल वन विभाग को ट्वीट किया है।