बेल्हा में शाम होते ही धमाल, नववर्ष का जोरदार स्वागत
नए साल के पहले की यह शाम यादगार बनाने की कोशिश हुई। जगह-जगह पाíटयां हुई। दोस्तों के संग महफिल जमी।
प्रतापगढ़ : नए साल के स्वागत में जिले में जमकर धमाल हुआ। बीतते साल की विदाई उसी उत्साह के साथ की गई। चौराहों-तिराहों पर युवाओं के जत्थे थर्टी फर्स्ट को लेकर शाम से ही दिखने लगे थे। डीजे और साउंड की धुन पर उन्होंने जमकर डांस किया। शहर के चौक, कपूर चौराहा, पुराना मोल गोदाम रोड, बाबागंज, चिलबिला में जमकर स्वागत किया गया। नए साल के पहले की यह शाम यादगार बनाने की कोशिश हुई। जगह-जगह पाíटयां हुई। दोस्तों के संग महफिल जमी। लोगों ने नए साल में नए संकल्प के साथ कार्य करने का उत्साह दिखाया। शहर से लेकर कस्बों तक उत्साह नजर आया। इस दौरान लोगों ने जमकर पार्टी भी की। डायरी, केक, उपहार की धूम :
नववर्ष में कार्य भी नए अंदाज में होगा। इसके लिए लोगों ने डायरी, कैलेंडर, पेन आदि खरीदे। केक भी काटा गया। बुके और फूल, माला की बु¨कग भी होती रही। मंगलवार को मंगलमय मनाने की पूरी तैयारी होती रही। शहर के स्टेशनरी कारोबारी सत्येंद्र नाथ मिश्र का कहना है ग्राहकों ने टेबल कैलेंडर और देश दुनिया की ताजा जानकारियों से भरी डायरी से अधिक पसंद किया। नई पीढ़ी की पसंद भी बदली से नजर आई। पुलिस करती रही गश्त :
नए साल के धमाल में कानून व्यवस्था पर आंच न आए, इसके लिए पुलिस सतर्क रही। शहर के चौराहों और गलियों में सीओ, इंस्पेक्टर, दारोगा व चौकी प्रभारी गश्त करते रहे। डायल हंड्रेड की गाड़यिां भी घूमती रही। सुरक्षा के लिहाज से शाम को ही पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि, देर शाम तक कोई घटना नहीं घट सकी।