अनियंत्रित बोलेरो पलटी, चालक घायल
दीवानगंज, प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 03:00 AM (IST)
दीवानगंज, प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। इसमें चालक परवेज अहमद को चोट आई है। फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी परवेज आलम बरात में शामिल होने के लिए पट्टी क्षेत्र गया हुआ था। वह दोपहर लगभग 12 बजे किसी काम से जिला मुख्यालय वाहन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह पिपरी खालसा गांव के निकट पहुंचा तो अचानक सामने से बाइक सवार आ गया। इससे उसका नियंत्रण वाहन से हट गया। फलस्वरूप, बोलेरो खड्ड में पलट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें