मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव
मूसलाधार बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। नालों की सफाई न होने से सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर यह समस्या शाम तक बनी रही। बारिश होने से शहर की गई सड़कें कीचड़ से सन गई।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : मूसलाधार बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। नालों की सफाई न होने से सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर यह समस्या शाम तक बनी रही। बारिश होने से शहर की गई सड़कें कीचड़ से सन गई।
जिले में सोमवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश हुई। जो दोपहर तक चली। तेज बारिश होने से शहर के नगर के सिनेमा रोड, भंगवा चुंगी, बाबागंज, सहोदरपुर पूर्वी के नई बस्ती, सब्जी मंडी सहित कई मोहल्ले में जलभराव हो गया। नाले चोक होने से पानी उसमें बहने के बजाय घरों के सामने इकट्ठा हो गया। नाले का कचरा बहकर लोगों के घरों के सामने तैरने लगा। इसके अलावा जिला पूर्ति कार्यालय, पुलिस लाइन, कृषि विभाग, पीसीएफ कार्यालय, डिप्टी आरएमओ कार्यालय के साथ ही अन्य कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव होने से समस्या बनी रही। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि नियमित रूप से नाले की सफाई हो रही है।
सड़क पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित : नाले का निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। आवागमन प्रभावित होने से नागरिकों में आक्रोश बना हुआ है। वार्ड के लोगों ने नाले का निर्माण कराने की मांग पालिका प्रशासन से की है। नगर पालिका क्षेत्र के सहोदरपुर पूर्वी नई बस्ती में नाले का निर्माण नहीं हुआ है। पहले घरों का पानी आसपास के खाली पड़े प्लाट में बहता था। अब लोग घर बना रहे हैं। इससे पानी के निकासी का कोई विकल्प नहीं बन पा रहा है। जब तक नाले का निर्माण नहीं होगा, समस्या बनी रहेगी। शनिवार को जलभराव से सड़क पानी में डूब गई। इससे सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। जलभराव होने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वार्ड के सभासद अभय कुमार ने ईओ से नाले के निर्माण कराए जाने की मांग की है। ईओ ने बताया कि मामले की जानकारी है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।