बोलेरो की टक्कर से दंपती समेत तीन घायल
संसू, संग्रामगढ़ : उदयपुर थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव निवासी राम मिलन यादव (30) अपनी पत्नी अनीत
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:23 PM (IST)
संसू, संग्रामगढ़ : उदयपुर थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव निवासी राम मिलन यादव (30) अपनी पत्नी अनीता (28) व मां सरोजा देवी को बाइक पर बिठाकर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी गांव इलाज के लिए जा रहा था। वह नरई चौराहा पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार तीनों दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने बोलेरो लेकर भाग रहे चालक का पीछा किया तो वह बोलेरो छोड़कर भाग निकला। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनीता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें