युवकों से तमंचा सटाकर हजारों की छिनैती
संसू, डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय बाबू गांव निवासी अनिल कुमार दुबे अपने चचेरे भाई प
संसू, डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय बाबू गांव निवासी अनिल कुमार दुबे अपने चचेरे भाई प्रवीण कुमार दुबे के साथ रविवार को तेरहवीं का सामान खरीदने रमचंदापुर बाजार जा रहे थे। उनका आरोप है कि वह लोग घर से लगभग आठ सौ मीटर दूर पहुंचे होंगे। तभी सामने से दो अपाची गाड़ी एक काले रंग की और दूसरी लाल रंग थी। दोनों बाइक पर दो दो लोग सवार थे। उक्त बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। उसके बाद सराय बाबू गांव निवासी राशिद पुत्र बुदाली, परवेज पुत्र मुख्तार व दो अज्ञात लोगों ने तमंचा सटाकर जेब में रखा बीस हजार छीन लिए। अनिल का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो राशिद ने फायर करना शुरू कर दिया। फायर की आवाज सुनकर जब आस पास के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद अनिल ने डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद एसओ मनीष पांडेय डायल हंड्रेड पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अनिल कुमार दुबे ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बावत एसओ जेठवारा मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि मामला बच्चों के मारपीट को लेकर है। घटना पूर्ण रूप से फर्जी है। उधर घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर बबिता ¨सह ने मौके पर पहुंचकर घटना की बावत जानकारी ली।