पंचायत सचिव व प्रधान से 2.54 लाख की होगी रिकवरी
मनरेगा मद से ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता की जा रही है। मानक के विपरीत कार्य हो रहे हैं। शिकायत पर जब जांच टीम गांव पहुंची तो मामले का राजफाश हुआ। जांच में अनियमितता का मामला सही पाया गया है। इसमें प्रधान सचिव समेत से रिकवरी किए जाने का आदेश जारी हुआ है।
संसू, प्रतापगढ़ : मनरेगा मद से ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता की जा रही है। मानक के विपरीत कार्य हो रहे हैं। शिकायत पर जब जांच टीम गांव पहुंची तो मामले का राजफाश हुआ। जांच में अनियमितता का मामला सही पाया गया है। इसमें प्रधान, सचिव समेत से रिकवरी किए जाने का आदेश जारी हुआ है।
आसपुर देवसरा ब्लाक की ग्राम पंचायत बैजलपुर में मनरेगा मद से चकमार्ग निर्माण, नाला खोदाई समेत विकास कार्य हुए थे। गांव के ही कुछ लोगों की तरफ से अनियमितता की शिकायत शासन में की गई थी। पिछले माह टीम ने गांव पहुंचकर जांच किया था। इसमें विकास कार्यों में दो लाख 54 हजार 821 रुपये की अनियमितता मिली। जांच रिपोर्ट अफसरों को सौंपी गई। इसमें अब प्रधान अशोक कुमार मिश्रा, तकनीकी सहायक ऋषि ज्योति व पंचायत सचिव अशोक कुमार मिश्र से रिकवरी होगी। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि जांच में अनियमितता मिली है। प्रधान, सचिव समेत से रिकवरी की जाएगी।