महिलाओं ने सुनाई व्यथा, मांगा न्याय
जासं, प्रतापगढ़ : जिले में लड़कियां कितनी असुरक्षित हैं, इसे देख राज्य महिला आयोग दंग है।
जासं, प्रतापगढ़ : जिले में लड़कियां कितनी असुरक्षित हैं, इसे देख राज्य महिला आयोग दंग है। उसने दो मामलों में संवेदनहीनता बरतने पर सांगीपुर पुलिस को चेतावनी दी। नारी निकेतन प्रयागराज में निरुद्ध किशोरी को उसके पिता से मिलवाने में मदद की बात भी आयोग ने कही।
महिला आयोग की सदस्य अनीता ¨सह ने बुधवार को डाक बंगला में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उनके सामने 10 पीड़ित महिलाओं ने अपनी व्यथा कही। किसी को पति ने पीटा था, कोई दहेज के लिए घर से भगा दी गई थीं। किसी की जमीन, नाली, छप्पर पर विपक्षी ने कब्जा कर लिया था। मामलों की सुनवाई करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित सीओ सदर बबिता ¨सह, महिला थानाध्यक्ष दुर्गावती से कहा कि वह मामलों का निस्तारण कराएं। पुलिस ने कहीं लापरवाही की तो आयोग चाबुक चलाएगा। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योतिमा ¨सह भी मौजूद रहीं।
आश्रय गृह संचालिका मिलीं : तीन महीने पहले नगर कोतवाली के अष्टभुजा नगर में महिला आश्रय गृह में अनियमितता मिलने के मामले की जांच अभी महिला आयोग में चल रही है। इस बीच बुधवार को प्रतापगढ़ आई आयोग की सदस्य अनीता ¨सह से आश्रय गृह संचालिका रमा मिश्रा मिलीं। उनको प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि इस मामले में उनको परेशान किया जा रहा है। आयोग उनको न्याय दिलाए।