Move to Jagran APP

रंजिश में की बच्चे की पिटाई, फायरिग

मनेहू गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बचे की पिटाई कर दी गई। बीच बचाव को स्वजन दौड़े तो कई राउंड फायरिग की गई। छर्रे लगने से महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 10:33 PM (IST)
रंजिश में की बच्चे की पिटाई, फायरिग
रंजिश में की बच्चे की पिटाई, फायरिग

संवाद सूत्र, डेरवा : मनेहू गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे की पिटाई कर दी गई। बीच बचाव को स्वजन दौड़े तो कई राउंड फायरिग की गई। छर्रे लगने से महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हैं।

loksabha election banner

जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू गांव निवासी आबाद अली और आरिफ अली में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह आरिफ के परिवार का मोहम्मद सलाम पुत्र मोहम्मद कलाम मानधाता से लौट रहा था। रास्ते में आबाद अली के पक्ष के लोग सलाम (12) को लोग मारने पीटने लगे। परिवार के लोग बीच बचाव के लिए दौड़ पड़े। आरोप है कि आबाद अली, नदीम, कादिर, सलमान, साहब अली की ओर से फायर किया जाने लगा। इससे सानिया (16) पुत्री मोहम्मद मुनीर, बेबी (12) पुत्री मोहम्मद कलाम, रेशमा (30) पुत्री नजीब उल्ला, सलमा (15) पुत्री मोहम्मद खुर्शीद, सलाम (12) पुत्र मोहम्मद कलाम छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जेठवारा एसओ मृत्युंजय कुमार मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मानधाता भेजवाया।

जमीन विवाद में चली थी गोली, जांच शुरू

संसू, लालगंज : लालगंज कोतवाली के परसपुर पूरे कुंवर का पुरवा गांव में पूर्व प्रधान आलोक सिंह व बीडीसी रामलखन यादव आदि से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान फायरिग भी की गई। इसमें पूर्व प्रधान आलोक सिंह व उनकी पत्नी को गंभीर चोट आईं। वहीं दूसरे पक्ष से रामसजीवन यादव भी घायल हो गए। कोतवाल लालगंज का कहना है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है फिर भी जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.