Move to Jagran APP

43.5 डिग्री सेल्सियस पर दहका सूरज

जिले में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में 10 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। सड़कों पर चलने वाले लोग कड़ी धूप से परेशान हो उठे। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, गर्मी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 10:34 PM (IST)
43.5 डिग्री सेल्सियस पर दहका सूरज
43.5 डिग्री सेल्सियस पर दहका सूरज

संसू, प्रतापगढ़ : जिले में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में 10 बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी। सड़कों पर चलने वाले लोग कड़ी धूप से परेशान हो उठे। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, गर्मी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के चलते जहां मानव के साथ पशुपक्षी भी बेहाल रहे वहीं हीटस्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।

prime article banner

पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के भीतर 0.8 डिग्री तापमान बढ़ गया। मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप रही। तपती गर्मी के चलते जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में जहां मरीज बेहाल रहे वहीं रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद सड़कों पर यातायात थम सा गया। बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम पांच बजे के बाद धूप कम होने पर ही लोग घरों से निकले। इस भीषण गर्मी में हर कोई बेहाल रहा। गर्मी से बचने को ठंडे पेय पदार्थो की दुकानों पर लोग गला तर करते नजर आए। सनई अनुसंधान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक देश राज मीना ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 43.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं चल रहीं थीं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.मनोज खत्री बताते हैं कि अमूमन 43 डिग्री से अधिकतम तापमान होने पर हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें। सिर पर गमछा व टोपी लगाकर ही निकलें। घर से निकलने के पूर्व पानी पी कर निकलें। धूप से आने के तुरंत बाद पानी पीना अत्यंत हानिकारक होता है।

मई में कब रहा 40 डिग्री या इससे अधिक तापमान

06 मई - 41.4

07 मई - 41.8

08 मई - 42.5

10 मई - 40.0

11 मई - 40.5

19 मई - 41.6

20 मई - 41.2

21 मई - 42.7

22 मई - 43.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK