धान की फसल काटने से मना करने पर लाठी डंडे से पीटा
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव के रियाजुद्दीन धान काटने की मशीन खरीद रखा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे रियाजुद्दीन का बेटा तालिब गांव में ही धान मशीन से काट रहा था। इसी बीच गांव के कुछ दबंग युवक आए और तालिब से खुद का धान काटने के लिए कहने लगे। तालिब ने कहा कि पुराना बकाया पहले दे दो तभी धान काटेंगे। यह जवाब सुनकर दबंग युवक आक्रोशित हो गए और तालिब को लाठी डंडे से हमला कर उसे मारपीटकर घायल कर दिया।
संसू,डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव के रियाजुद्दीन धान काटने की मशीन खरीद रखा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे रियाजुद्दीन का बेटा तालिब गांव में ही धान मशीन से काट रहा था। इसी बीच गांव के कुछ दबंग युवक आए और तालिब से खुद का धान काटने के लिए कहने लगे। तालिब ने कहा कि पुराना बकाया पहले दे दो, तभी धान काटेंगे। यह जवाब सुनकर दबंग युवक आक्रोशित हो गए और तालिब को लाठी डंडे से हमला कर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस तालिब को थाने ले गई। जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। तालिब के पिता रियाजुद्दीन गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ जेठवारा संजय पांडेय का कहना है कि जांच का कार्रवाई की जा रही है। ----