रिमझिम फुहारों के बीच शिव का किया पूजन
भगवान शिव के पूजन के लिए बुधवार को श्रद्धालु रिमझिम फुहारों के बीच पहुंचे। सुबह से ही बरसात होने लगी थी। अंचल में मूसलधार पानी बरस रहा था जबकि नगर क्षेत्र में हल्की बरसात थी। ऐसे सुहाने मौसम में शिव भक्तों में और भी उत्साह देखा गया। जिले के चार प्रमुख शिव मंदिरों में अधिक रंगत रही। घुइसरनाथ धाम में सावन मास में क्षेत्रवासियों के साथ ही दूर-दूर से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजन किया। उनका दर्शन पाकर मगन हो गए।
जासं, प्रतापगढ़ : भगवान शिव के पूजन के लिए बुधवार को श्रद्धालु रिमझिम फुहारों के बीच पहुंचे। सुबह से ही बरसात होने लगी थी। अंचल में मूसलधार पानी बरस रहा था, जबकि नगर क्षेत्र में हल्की बरसात थी। ऐसे सुहाने मौसम में शिव भक्तों में और भी उत्साह देखा गया। जिले के चार प्रमुख शिव मंदिरों में अधिक रंगत रही। घुइसरनाथ धाम में सावन मास में क्षेत्रवासियों के साथ ही दूर-दूर से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजन किया। उनका दर्शन पाकर मगन हो गए। प्रेम से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं को लगाई गई लोहे की जाली के बाहर से ही दर्शन कराया गया। इसी तरह बेलखरनाथ धाम में भी श्रद्धालु पहुंचे। सावन अब बीतने को है। ऐसे में हर कोई धाम में सिर झुकाने को आतुर दिखा। लोगों ने मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी भी की। महंत मयंक भाल गिरि के निर्देशन में मंदिर समिति के अनिल गिरि, मृत्युंजय मिश्र, संगम, अंजनी, कुश गिरि श्रद्धालुओं की थर्मल जांच में जुटे दिखे। कुंडा के हौदेश्वर नाथ धाम में आए लोग गंगा की लहरों को निहारते भी दिखे। गंगा का जल इन दिनों तेज बहाव पर है। उसी के किनारे यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना है। जेठवारा के भयहरणनाथ धाम में भी भीड़ रही।