गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट : प्रमोद तिवारी
सीडब्ल्यूसी सदस्य व यूपी आउटरीच को-आर्डिनेशन कमेटी प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट आई है। पिछले उन्नीस माह में डालर के मुकाबले भारतीय रूपए में 104 पैसे की गिरावट होने से रूपया 73.47 प्रति डालर पहुंच गया है। इसका असर शेयर बाजार में साफ देखने को मिला और सेंसेक्स 1943 अंक व निफ्टी 56
संसू, लालगंज : सीडब्ल्यूसी सदस्य व यूपी आउटरीच को-आर्डिनेशन कमेटी प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट आई है। पिछले उन्नीस माह में डालर के मुकाबले भारतीय रूपए में 104 पैसे की गिरावट होने से रूपया 73.47 प्रति डालर पहुंच गया है। इसका असर शेयर बाजार में साफ देखने को मिला और सेंसेक्स 1943 अंक व निफ्टी 568 अंक की रिकार्ड गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों का लगभग साढ़े पांच लाख रूपये डूब गया। उन्होंने कहा कि अब देश को जागना होगा। अन्यथा हम आर्थिक बदहाली के ऐसे मुकाम पर पहुंच गए जाएंगे, जहां से लौटकर आना मुश्किल होगा। इससे देश की आने वाली पीढिय़ां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी पर भी चिता जताई है। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 61 रूपए प्रति बैरल है। इसके बाद भी पेट्रोल की कीमत देश के सभी हिस्सों में सौ का आंकड़ा छूने को तैयार है। डीजल के दामों में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत साढ़े आठ सौ रूपए के करीब पहुंच चुकी है। इससे आम आदमी व किसानों की कमर टूट गई है और रसोई का बजट बेपटरी हो गया है। दूसरी ओर अंबानी व अडानी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हम दो हमारे दो की नीति ने देश को मंहगाई की आग में धकेल दिया है। कांग्रेस नेता ने प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर चिता जताते हुए इसे कानून व्यवस्था का मजाक ठहराया है।कांग्रेस नेता ने रामपुर खास के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा की।